Happy Father's Day! सम्मान, प्यार और त्याग की मूरत एक पिता
Happy Father's Day! सम्मान, प्यार और त्याग की मूरत एक पिता पिता का कोई एक दिन नहीं होता एक पिता वो है जो कभी अपनी तकलीफें नहीं बताता, लेकिन बच्चों की हर छोटी से छोटी जरूरत और खुशी को बिना कहे पूरा कर देता है। उंगली पकड़कर चलना सिखाने से लेकर, जिंदगी के हर मुश्किल मोड़ पर सही रास्ता दिखाने तक—पिता ही हमारे पहले और सबसे सच्चे गुरु होते हैं। जब पापा का हाथ सिर पर होता है, तो मन कभी घबराता नहीं है, एक मन से आवाज आती है कि पापा है न , जब हम मुश्किल में होते है तो मन में कही न कही साहस रहता है कि पापा है न । आपकी दी हुई सीख और आपका प्यार ही मेरी जिंदगी की सबसे बड़ी पूंजी है। पिता की छांव में रहकर कभी जिंदगी की धूप का अहसास ही नहीं हुआ। खुशियां चाहे कितनी भी छोटी क्यों न हो, उन्हें दोगुना करने वाले... और तकलीफें चाहे कितनी भी बड़ी क्यों न हो, उन्हें पल भर में समेटने वाले सिर्फ आप ही हैं, पापा। आज मैं जो कुछ भी हूँ, सिर्फ आपके त्याग और विश्वास की बदौलत हूँ। "मुझे सही और गलत का भेद सिखाने वाले, गिरकर फिर से खड़े होने का हौसला देने वाले और हमेशा मुस्कुराकर जिंद...